खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड गुकेश की आठ मैचों में आठवीं जीत से भारत ‘बी’ ने अमेरिका को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  किशोर ग्रैंडमास्टर (जीएम) डी गुकेश ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को शिकस्त दी जिससे भारत ‘बी’ टीम ने 44वें शतरंज ओलंपियाड में शनिवार को यहां ओपन वर्ग में पुरूषों की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम अमेरिका को 3-1 से हराया।

मामल्लापुरम, छह अगस्त  किशोर ग्रैंडमास्टर (जीएम) डी गुकेश ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को शिकस्त दी जिससे भारत ‘बी’ टीम ने 44वें शतरंज ओलंपियाड में शनिवार को यहां ओपन वर्ग में पुरूषों की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम अमेरिका को 3-1 से हराया।

शानदार लय में चल रहे गुकेश की यह आठ मैचों में आठवीं जीत है जिससे  वह लाइव रेटिंग में महान विश्वनाथन आनंद से दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय बन गये।

टीम के एक अन्य किशोर खिलाड़ी जीएम रौनक साधवानी अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी  जीएम लिनियर डोमिनिग्ज पेरेज को  ने 45 चालों में शिकस्त देकर चौका दिया। इसे बाद जीएम निहाल सरीन और आर प्रज्ञानानंद ने क्रमशः लेवोन अरोनियन और वेस्ले सो के खिलाफ अपने ड्रॉ खेलकर टीम को जीत दिला दी।

ओपन वर्ग के एक अन्य मुकाबले में भारत ‘सी’ की टीम पेरू के खिलाफ 0.5-2.5 से पीछे है।

भारत ‘ए’ और तालिका में शीर्ष पर काबिज आर्मेनिया के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है।

जीएम विदित संतोष गुजराती और एस एल नारायणन ने क्रमश: हरंत मेलकुम्यन और रॉबर्ट होवननिस्यान के खिलाफ ड्रा खेला।

महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत ‘ए’ और यूक्रेन का मुकाबला 1.5-15 की बराबरी पर है।

भारत ‘सी’ को पोलैंड से 1-3 की हार का सामना करना पड़ा जबकि भारत ‘बी’ ने क्रोएशिया को  3.5-1.5 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड