जरुरी जानकारी | भारत, आसियान ने व्यापार समझौते की समीक्षा के दायरे का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत के वाणिज्य मंत्रियों तथा 10 देशों के ब्लॉक आसियान ने व्यापार करार की समीक्षा के दायरे का समर्थन किया है जिससे इसे उद्योग के अधिक अनुकूल बनाया जा सके।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत के वाणिज्य मंत्रियों तथा 10 देशों के ब्लॉक आसियान ने व्यापार करार की समीक्षा के दायरे का समर्थन किया है जिससे इसे उद्योग के अधिक अनुकूल बनाया जा सके।

कंबोडिया के सिएम रीप शहर में 19वीं दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान)-भारत के आर्थिक मंत्रियों की बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कंबोडिया के वाणिज्य मंत्री पान सोरासक के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।

बैठक का उद्देश्य व्यापार सुविधाओं और सुव्यवस्थित सीमा शुल्क तथा नियामकीय प्रक्रियाओं के साथ समझौते को आधुनिक बनाना है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मंत्रियों ने समझौते में आसियान-भारत व्यापार की समीक्षा के दायरे का समर्थन किया ताकि इसे व्यवसायों के लिए अधिक अनुकूल, सरल और सुविधाजनक बनाया जा सके। साथ ही आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं समेत वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए उत्तरदायी बनाया जा सके।’’

मंत्रियों ने समझौते की तेजी से समीक्षा करने के लिए एक संयुक्त समिति को ‘सक्रिय’ किया है।

आसियान-भारत व्यापार समझौते पर 13 अगस्त, 2009 को हस्ताक्षर किए गए थे और यह एक जनवरी, 2010 को लागू हुआ था। इसमें भारत समेत ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यामां, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी