खेल की खबरें | भारत ए की खराब गेंदबाजी, इंग्लैंड लायंस के सात विकेट पर 527 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज हरफनमौला की एकमात्र जगह पाने की कोशिश में जुटे शार्दुल ठाकुर और नीतिश कुमार रेड्डी के निराशाजनक प्रदर्शन से इंग्लैंड लायंस ने भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को सात विकेट पर 527 रन बना लिये ।

कैंटरबरी, एक जून भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज हरफनमौला की एकमात्र जगह पाने की कोशिश में जुटे शार्दुल ठाकुर और नीतिश कुमार रेड्डी के निराशाजनक प्रदर्शन से इंग्लैंड लायंस ने भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को सात विकेट पर 527 रन बना लिये ।

भारत के लिये एकमात्र राहत की बात पहले सत्र में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का प्रदर्शन रही जिन्होंने 21 ओवर में 75 रन देकर तीन विकेट लिये ।

शार्दुल ने 21 ओवर में 90 रन दिये और उन्हें एक ही विकेट मिला जबकि रेड्डी ने 11 ओवर में 57 रन दे डाले और कोई विकेट नहीं मिला ।

इंग्लैंड लायंस के लिये टॉम हैंस ने 171 रन और डैन मूसली ने 113 रन बनाये । भारत ए ने पहली पारी में 557 रन बनाये थे ।

हैंस और मूसली ने 93 रन और मूसली तथा जमां अख्तर ने 108 रन की साझेदारी की । अख्तर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

दूसरे सत्र में भारत ए के गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला । इससे पहले तेज गेंदबाज मुकेश के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के पांच विकेट 333 रन पर ले लिये थे ।मुकेश ने मैक्स होल्डन (101 गेंद में 101 रन), लायंस के कप्तान जेम्स रियू (आठ) और रेहान अहमद (तीन) के विकेट चटकाये ।

होल्डन ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जबकि रियू पगबाधा आउट हुए । अहमद ने दूसरी स्लिप में सरफराज खान को कैच दिया ।

इंग्लैंड लायंस ने 14 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये । इससे पहले हैंस और गोल्डन ने तीसरे विकेट के लिये 181 रन जोड़े थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट