खेल की खबरें | भारत ए का पहला मुकाबला आयरलैंड से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत करेगी।

आइंडहोवन (नीदरलैंड), सात जुलाई भारत ए पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ अपने यूरोप दौरे की शुरुआत करेगी।

भारतीय टीम का यूरोप दौरे में कुछ शीर्ष टीमों के साथ मुकाबला होगा और इसका उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव प्रदान करना है।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली इस टीम का नेतृत्व संजय कर रहे हैं, जिनका मानना ​​है कि यूरोप का दौरा टीम के लिए शानदार अवसर है।

शुरुआती मैच से पहले कप्तान ने कहा, ‘‘यूरोप का दौरा हम सभी के लिए एक शानदार अवसर है। इस दौरे पर कुछ बहुत कठिन मैच होंगे और हम इन टीमों के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्सुक हैं। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं और इस दौरे से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।’’

भारत ए टीम आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के साथ दो-दो जबकि इंग्लैंड और बेल्जियम के साथ एक-एक मैच खेलेगी।

संजय ने कहा, ‘‘भारत ए पुरुष हॉकी टीम चुनौतियों से वाकिफ है और यह भी जानती है कि प्रतिद्वंद्वी कितनी कड़ी चुनौती पेश करेंगे। यह मैच थोड़ा हटकर हैं क्योंकि हम विदेश में खेल रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू