पाकिस्तान के 180 नागरिकों के वापस लौटने की व्यवस्था कर रहा है भारत

विदेश मंत्रालय कई विदेशी मिशनों को भारत में फंसे उनके नागरिकों को वापस निकालने में मदद कर रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर सीमा पारगमन बिन्दुओं और यात्री उड़ानों के परिचालन पर रोक लगाए जाने की वजह से विभिन्न देशों के नागरिक भारत में फंस गए हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारत अपने यहां फंसे पाकिस्तान के 180 नागरिकों के वापस लौटने की व्यवस्था कर रहा है । आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय कई विदेशी मिशनों को भारत में फंसे उनके नागरिकों को वापस निकालने में मदद कर रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर सीमा पारगमन बिन्दुओं और यात्री उड़ानों के परिचालन पर रोक लगाए जाने की वजह से विभिन्न देशों के नागरिक भारत में फंस गए हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘ हमें पाकिस्तानी उच्चायोग से यह पता चला कि उनके 180 नागरिक जो अभी भारत में है, वे वापस लौटना चाहते हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ उनकी वापसी की व्यवस्था के संबंध में समन्वय स्थापित किये हुए हैं।’’

समझा जाता है कि पाकिस्तानी उच्चायोग इस संबंध में भारतीय पक्ष के साथ करीबी सम्पर्क में है ताकि यहां से पाकिस्तानी नागरिकों की त्वरित एवं सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।

पिछले महीने पाकिस्तान के पांच नागरिक अटारी वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौटे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज