विदेश की खबरें | भारत ने अपने छात्रों की चिंताओं से चीन को अवगत कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय दूतावास चीन के कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के भविष्य की चिंताओं से चीन को लगातार अवगत करा रहा है क्योंकि बीजिंग ने अभी तक विदेशी छात्रों और शिक्षकों को आगामी नोटिस तक वापस आने से मना किया है।

बीजिंग, दो सितंबर भारतीय दूतावास चीन के कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के भविष्य की चिंताओं से चीन को लगातार अवगत करा रहा है क्योंकि बीजिंग ने अभी तक विदेशी छात्रों और शिक्षकों को आगामी नोटिस तक वापस आने से मना किया है।

पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, चीन के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे थे। उनमें से 21,000 से ज्यादा छात्र एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

इस साल की शुरुआत में चीनी नववर्ष की छुट्टियों के दौरान ज्यादातर छात्र अपने घर लौट आए थे और उसी आसपास चीन में कोरोना वायरस महामारी ने अपना पांव पसारना शुरू किया।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह दोहराया जा रहा है कि साल की शुरुआत में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद चीन की सरकार ने कुछ परिस्थिति विशेष के अलावा अन्य किसी भी विदेशी व्यक्ति के चीन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

उसके अनुसार, कुछ श्रेणियों में ताजा वीजा पर विदेशियों के चीन आने का प्रावधान किया गया है लेकिन किसी में भी छात्रों को शामिल नहीं किया गया है।

चीन में शिक्षा मंत्रालय ने अपने वेबसाइट पर लिखा है कि ‘‘वे सभी विदेशी छात्र और शिक्षक, जिन्हें अपने-अपने कॉलेजों/विश्वविद्यालयों से नोटिस नहीं मिला है, ने आगामी निर्देश तक अपने कॉलेजों/विश्वविद्यालयों को नहीं लौटेंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, दूतावास भारतीय छात्रों की चिंताओं से शिक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न संबंधित पक्षों को अवगत करा रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशी छात्रों की वापसी के संबंध में चीनी प्रशासन से अभी भी जवाब मिलने का इंतजार है।

विज्ञप्ती में कहा गया है कि चीनी प्रशासन से जवाब मिलते ही उस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट