देश की खबरें | भारत ने महिला जूनियर एशिया कप के लिए टीम घोषित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने दो जून से जापान के काकामिगाहारा में शुरू होने वाले प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 10 मई भारत ने दो जून से जापान के काकामिगाहारा में शुरू होने वाले प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

भारत को कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मेजबान जापान, चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग और इंडोनेशिया शामिल हैं।

जूनियर एशिया का भारत के लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है क्योंकि इसमें शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम इस साल होने वाले एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

प्रीति भारतीय टीम की कमान संभालेंगी जबकि दीपिका को उपकप्तान बनाया गया है।

हॉकी इंडिया की यहां जारी विज्ञप्ति में भारत की मुख्य कोच यानिक शोपमैन ने कहा,‘‘ जूनियर एशिया कप के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि हमने सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया। भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और यह इन युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखाने का शानदार मौका है।’’

भारत तीन जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा और इसके बाद मलेशिया, कोरिया और चीनी ताइपे के खिलाफ मैच खेलेगा। सेमीफाइनल 10 जून को और फाइनल 11 जून को होगा।

जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: माधुरी किंडो, अदिति माहेश्वरी

डिफेंडर: महिमा टेटे, प्रीति (कप्तान), नीलम, रोपनी कुमारी, अंजली बरवा

मिडफील्डर: रुताजा दादासो पिसल, मंजू चोरसिया, ज्योति छत्री, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनश्री नरेंद्र शेडगे

फॉरवर्ड: मुमताज खान , दीपिका (उपकप्तान), दीपिका सोरेंग, अन्नू, सुनलिता टोप्पो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड