देश की खबरें | भारत और थाइलैंड की सेनाओं ने सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और थाईलैंड की सेनाओं ने विशेष रूप से प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास में सहयोग बढ़ाने को लेकर एक रोडमैप तैयार किया है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारत और थाईलैंड की सेनाओं ने विशेष रूप से प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास में सहयोग बढ़ाने को लेकर एक रोडमैप तैयार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को थाईलैंड के अयुत्या शहर में आयोजित चौथी सैन्य वार्ता में रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया।

भारतीय सेना के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेना के अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अनिल के. काशीद ने किया। थाईलैंड का नेतृत्व रॉयल थाई सेना के मेजर जनरल थोंगचाई रोड्योई कर रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा, "वार्ता बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'मैत्री' के संचालन पर चर्चा की।"

उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गति देने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया और रक्षा सहयोग के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बैंकॉक में रॉयल थाई सेना मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं।

प्रतिनिधिमंडल ने बैंकॉक में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, आर्टिलरी सेंटर और लोपबुरी में आर्टिलरी डिवीजन का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय राजदूत सुचित्रा दुरई से भी बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\