देश की खबरें | भारत और जापान ने संबंधों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और जापान ने सोमवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की, विशेष रूप से रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारत और जापान ने सोमवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की, विशेष रूप से रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और जापान के उप विदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी ने विभिन्न मामलों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बातचीत के दौरान विदेश सचिव और उनके समकक्ष ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे भी शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के बढ़ते महत्व की पुष्टि की।’’

बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने बहुआयामी भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम पर विचार साझा किए, जिसमें राजनीतिक संबंध, रक्षा और सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, बुनियादी ढांचा सहयोग, प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिसरी और फुनाकोशी ने महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।

उसने कहा, ‘‘यह वार्ता हमारे संबंधों के विभिन्न आयामों में हुई प्रगति की समीक्षा करने, सहयोग के नये क्षेत्रों की तलाश करने और भारत-जापान के बीच मैत्री एवं सहयोग के बंधन को और प्रगाढ़ करने में योगदान देने में सहायक रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर