देश की खबरें | भारत और इजराइल की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं: इजराइली दूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इजराइल के एक दूत ने शनिवार को कहा कि भारत और इजराइल की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता है।

मुंबई, 14 दिसंबर इजराइल के एक दूत ने शनिवार को कहा कि भारत और इजराइल की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता है।

‍वर्ल्ड हिंदू इकॉनोमिक फोरम (डब्ल्यूएचईएफ) 2024 के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशनी ने बांग्लादेश के हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की और उनके खिलाफ होने वाली हिंसा व उत्पीड़न की निंदा की।

शोशनी ने कहा, “वहां जो कुछ हो रहा है, वह अस्वीकार्य है।”

उन्होंने पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

शोशनी ने यहूदी समुदाय के पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए पीड़ा की साझा भावना को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहूदी समुदाय के लोग भारत में बिना किसी भय या उत्पीड़न के रह रहे हैं।

उन्होंने पिछले वर्ष इजराइल पर हमास द्वारा किए गए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि अपराधियों द्वारा बेटियों और बच्चों की हत्या किए जाने पर क्या गुजरती है।”

शोशनी ने कहा, “इजराइल और भारत की सुरक्षा व उग्रवाद से संबंधित चुनौतियां समान हैं।”

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमलों के बाद शोशनी को मुंबई भेजा था।

उन्होंने कहा कि वह जब भी इजराइल लौटेंगे, तो अपने दिल का कुछ हिस्सा यहीं छोड़ जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट