देश की खबरें | भारत और फ्रांस ने पांच दिवसीय विशाल नौसेना अभ्यास शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और फ्रांस ने अपने समुद्री सुरक्षा सहयोग में बढ़ती समनुरूपता को परिलक्षित करते हुए बुधवार को अरब सागर में पांच दिवसीय विशाल नौसेना अभ्यास शुरू किया।

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत और फ्रांस ने अपने समुद्री सुरक्षा सहयोग में बढ़ती समनुरूपता को परिलक्षित करते हुए बुधवार को अरब सागर में पांच दिवसीय विशाल नौसेना अभ्यास शुरू किया।

भारतीय नौसेना ने कहा कि इस वरूण अभ्यास में दोनों नौसेनाओं के जहाज, पनडुब्बियां, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘ ये इकाइयां समुद्री परिदृश्य में संचालनगत कौशल को बढ़ाने एवं निखारने का प्रयास करेंगी, समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने के लिए पारस्परिकता बढ़ाएंगी तथा समेकित बल के रूप में इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेंगी।’’

यह वरूण अभ्यास की श्रृंखला का 20 वां संस्करण है और यह दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों का अहम हिस्सा बन गया है।

भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘ यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालनगत अंतर्संवाद के लिए मुख्य वाहक बन गया है और उसने वैश्विक समुद्री साझे उद्देश्यों की सुरक्षा एवं स्वतंत्रतता के प्रति देानों देशों की साझी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।’’

फ्रांस के नौसेना प्रमुख एडमिरल पीयरे वांडियर पिछले सप्ताह भारत आये थे और उस दौरान उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष एडमिरल एच हरि कुमार के साथ बातचीत की थी एवं हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी के मद्देजनर शांति एवं स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रणालियों पर जोर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\