विदेश की खबरें | सीमा से पीछे हटने के समझौते को लागू करने में बड़ी प्रगति कर रहे हैं भारत और चीन: चीनी सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चार साल पहले शुरू हुए गतिरोध को खत्म करने के लिए चीन और भारत की सेनाएं पीछे हटने के समझौते को लागू करने की दिशा में ‘बड़ी प्रगति’ कर रही हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 28 नवंबर चीन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चार साल पहले शुरू हुए गतिरोध को खत्म करने के लिए चीन और भारत की सेनाएं पीछे हटने के समझौते को लागू करने की दिशा में ‘बड़ी प्रगति’ कर रही हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने यहां मासिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम चीन और भारत के बीच सामंजस्यपूर्ण तालमेल की भी उम्मीद करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून ने पिछले सप्ताह लाओस की राजधानी वियनतियाने में एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान एक सकारात्मक और रचनात्मक बैठक की थी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष संबंधित समझौते को लागू कर रहे हैं। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध खत्म करने के लिए पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए समझौते के क्रियान्वयन की प्रगति पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

वू ने कहा, ‘‘अब, हम बड़ी प्रगति कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने शीर्ष नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने और दोनों देशों के बीच स्थिर संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

वू ने कहा कि दोनों सेनाओं को सीमा क्षेत्रों में तनाव कम करने के लिए हाल में बनी आम सहमति का सख्ती से पालन करना चाहिए, तनाव कम करने के प्रयास करने चाहिए और दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और आदान-प्रदान बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं और सैन्य संबंधों में नई प्रगति के लिए नई गति का निर्माण कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज