विदेश की खबरें | सीमा की स्थिति को और तनावमुक्त बनाने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए भारत और चीन: बीजिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को व्यापक रूप से हल करने के लिए अक्टूबर में हुए समझौते को लागू करते हुए सीमाओं पर स्थिति को और तनावमुक्त बनाने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में वार्ता के एक दिन बाद यह बात कही।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, छह दिसंबर भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को व्यापक रूप से हल करने के लिए अक्टूबर में हुए समझौते को लागू करते हुए सीमाओं पर स्थिति को और तनावमुक्त बनाने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में वार्ता के एक दिन बाद यह बात कही।

चीन और भारत ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 32वीं बैठक की और दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखने तथा सीमा क्षेत्रों में स्थायी शांति और स्थिरता की रक्षा करने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने सीमा से संबंधित मुद्दों पर किए गए समाधानों का सकारात्मक मूल्यांकन किया और सीमा की स्थिति को और तनावमुक्त बनाने के लिए उपाय करते हुए उन्हें लगातार व्यापक एवं प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमत हुए।

पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय पहले शुरू हुए सैन्य गतिरोध को हल करने के लिए दोनों देशों के बीच 21 अक्टूबर को हुए समझौते के बाद डब्ल्यूएमसीसी की यह पहली बैठक है। सैन्य टकराव की स्थिति ने दोनों देशों के बीच संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों देशों के नेताओं द्वारा महत्वपूर्ण सहमति के बाद, बैठक में चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता के अगले दौर की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने सीमा वार्ता तंत्र की भूमिका का लाभ उठाते रहने, राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी शांति और स्थिरता की रक्षा करने पर भी सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार की वार्ता पर अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोनों पक्षों ने भविष्य में इस तरह के टकराव को रोकने के लिए पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद से सीखे गए सबक पर विचार किया।

बृहस्पतिवार को डब्ल्यूएमसीसी की बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुरूप सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने सीमा के प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की भी तैयारी की।

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने सीमा से पीछे हटने के हालिया समझौते को लागू करने की सकारात्मक पुष्टि की है। इस समझौते के तहत 2020 में उभरे मुद्दों को हल किया गया।’’

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ था और उस वर्ष जून में गलवान घाटी में एक घातक झड़प के परिणामस्वरूप दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था।

समझौते को 21 अक्टूबर को अंतिम रूप दिया गया था जिसके तहत डेमचोक और देपसांग के टकराव वाले अंतिम दो बिंदुओं से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गतिरोध प्रभावी रूप से समाप्त हो गया। समझौता होने के दो दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूसी शहर कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर बातचीत की।

बैठक में, दोनों पक्षों ने सीमा के सवालों पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता सहित कई संवाद तंत्रों को पुनर्जीवित करने पर सहमति व्यक्त की।

वार्ता के लिए भारत के विशेष प्रतिनिधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रहे, जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री वांग यी ने किया।

विदेश मंत्रालय ने डब्ल्यूएमसीसी वार्ता पर कहा, ‘‘उन्होंने विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की भी तैयारी की, जो 23 अक्टूबर को कजान में दोनों नेताओं की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार आयोजित की जानी है।’’

इसमें कहा गया है कि ‘‘दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा की और 2020 की घटनाओं से सीखे गए सबक पर विचार किया, ताकि उनकी पुनरावृत्ति को रोका जा सके।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस संदर्भ में, उन्होंने स्थापित तंत्रों के माध्यम से राजनयिक और सैन्य स्तर पर नियमित आदान-प्रदान और संपर्कों के महत्व पर प्रकाश डाला।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘वे दोनों सरकारों के बीच प्रासंगिक द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और समझ के अनुसार प्रभावी सीमा प्रबंधन और शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज