देश की खबरें | भारत, अमेरिका 10 वर्षीय रक्षा फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर करेंगे: पेंटागन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ ने भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा व रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करने के लिए 10 साल के रक्षा ‘फ्रेमवर्क’ पर सहमति व्यक्त की है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ ने भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा व रणनीतिक संबंधों को और विस्तारित करने के लिए 10 साल के रक्षा ‘फ्रेमवर्क’ पर सहमति व्यक्त की है।

इस संबंध में लिये गए निर्णय का उल्लेख पेंटागन के एक बयान में किया गया, जो बुधवार को जारी किया गया। यह बयान सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के बीच फोन पर हुई बातचीत के एक दिन बाद आया।

बयान में कहा गया है कि हेगसेथ और सिंह ने यह तय किया कि जब वे इस साल अगली बार मिलेंगे, तो अगले 10 साल के लिए अमेरिका-भारत रक्षा ‘फ्रेमवर्क’ पर दस्तखत करेंगे।

बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने भारत को लंबित प्रमुख अमेरिकी रक्षा बिक्री और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ रक्षा औद्योगिक सहयोग की अनिवार्यता पर चर्चा की।

पेंटागन ने कहा, "हेगसेथ ने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशिया में अमेरिका भारत को अपना प्रमुख रक्षा साझेदार मानता है।"

इसमें कहा गया कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी 2025 के संयुक्त वक्तव्य में निर्धारित रक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में दोनों देशों की ओर से की गई प्रगति की समीक्षा की।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत में सिंह ने हेगसेथ से आग्रह किया कि तेजस हल्के लड़ाकू विमान के लिए जीई एफ404 इंजन की आपूर्ति में तेजी लाई जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड