जरुरी जानकारी | अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर भारत, अमेरिका अंतिम दौर की कोशिशों में जुटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक अगस्त की समयसीमा खत्म होने से पहले अंतिम दौर की कोशिशें की जा रही हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक अगस्त की समयसीमा खत्म होने से पहले अंतिम दौर की कोशिशें की जा रही हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते से संबंधित आपसी मतभेदों को दूर करने की दिशा में गंभीर बातचीत कर रहे हैं ताकि शुल्क वृद्धि से बचा जा सके।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल में भारत समेत कई देशों पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया था लेकिन उसे नौ जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। बाद में इस स्थगन को एक अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि, इस दौरान 10 प्रतिशत का मूल शुल्क लागू है।

भारत और अमेरिका सीमा शुल्क को तर्कसंगत रूप देने के लिए द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि एक अगस्त के पहले एक अंतरिम समझौता कर लिया जाए लेकिन अभी तक इस पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।

सूत्रों के मुताबिक, अगर अंतरिम समझौते पर बातचीत एक अगस्त के आगे भी जारी रहती है तो नया समझौता मौजूदा शुल्क ढांचे को निष्प्रभावी कर देगा।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच इस मुद्दे पर बातचीत का दौर जारी है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

इसके साथ ही ट्रंप ने भारतीय आयात पर 20-25 प्रतिशत शुल्क लगने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर भी सकारात्मक जवाब दिया।

इस बीच, अमेरिका की एक वार्ताकार टीम 25 अगस्त को भारत दौरे पर आएगी जो प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अगले दौर की बातचीत में हिस्सा लेगी।

पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हुई पांचवीं दौर की वार्ता में सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई थी।

दोनों देश सितंबर-अक्टूबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। उससे पहले एक अंतरिम समझौते की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत का अमेरिका को वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 22.8 प्रतिशत बढ़कर 25.51 अरब डॉलर हो गया जबकि आयात 11.68 प्रतिशत बढ़कर 12.86 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट