छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया हो जायेगा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का सफाया हो जाएगा. इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गये हैं.

हैदराबाद, 26 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का सफाया हो जाएगा. इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गये हैं. तेलंगाना के तूपरान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इन तीन राज्यों में अपने चुनाव प्रचार अभियान को याद किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तीन राज्यों में देखा है कि वहां ‘‘इंडी अलायंस’’ (इंडिया’ गठबंधन) का सफाया हो जाएगा. वहां की महिलाएं, किसान कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकने वाले हैं.’’ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो लोगों से नहीं मिलते. यह भी पढ़ें : Uttarkashi Tunnel Accident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग में फंसे पुष्कर सिंह ऐरी के घर जाकर परिजनों का हौसला बढ़ाया

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या बीआरएस, उनकी पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और खराब कानून व्यवस्था है और वे एक-दूसरे की ‘कार्बन कॉपी’ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस, केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान.’’ तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड