देश की खबरें | शिवाजी पार्क में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली शिवसेना के लिए एक ‘काला दिन’: शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई के शिवाजी पार्क में जहां बालासाहेब ठाकरे अक्सर देश को संबोधित करते थे उस स्थान पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की रैली होना शिवसेना के लिए एक ‘काला दिन’ है।

मुंबई, 17 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई के शिवाजी पार्क में जहां बालासाहेब ठाकरे अक्सर देश को संबोधित करते थे उस स्थान पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की रैली होना शिवसेना के लिए एक ‘काला दिन’ है।

शिवाजी पार्क पारंपरिक रूप से शिवसेना की रैलियों और सभाओं का स्थल रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवाजी पार्क में एक रैली के साथ अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का आगामी लोकसभा चुनाव में मिलकर मुकाबला करने के लिए ‘इंडिया’ का शक्ति प्रर्दशन किया गया। इस रैली में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर, राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस स्थल पर कांग्रेस की पिछली रैली 2003 में आयोजित की गई थी जिसे सोनिया गांधी ने संबोधित किया था।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह शिवसेना के लिए एक काला दिन है, क्योंकि शिवाजी पार्क वह स्थान है जहां से बालासाहेब ने देश को संबोधित किया था और आज आप (उद्धव) राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे हैं जिन्होंने सावरकर का अपमान किया।’’

शिंदे नीत शिवसेना ने टिप्पणी की थी कि बालासाहेब नहीं चाहते थे कि पार्टी ‘कांग्रेस’ बने। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के नेता सचिन अहीर ने कहा, “बालासाहेब यह भी नहीं चाहते थे कि शिवसेना, भाजपा बने।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू