खेल की खबरें | भारत ए पुरुष टीम ने फ्रांस को 3-2 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां फ्रांस को 3-2 से हराकर मौजूदा यूरोपीय दौरे पर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

इंधोवेन (नीदरलैंड), 12 जुलाई भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां फ्रांस को 3-2 से हराकर मौजूदा यूरोपीय दौरे पर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

भारत के लिए फॉरवर्ड आदित्य अर्जुन लालगे ने दो गोल किए जबकि बॉबी सिंह धामी ने भी गोल किया।

लालगे ने पहले मैदानी गोल किया और फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि बॉबी ने बाद में गोल किया।

फ्रांस के लिए दोनों गोल क्लेमेंट ने किए।

लगातार तीसरी जीत पर भारत ए के कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘भारत ए पुरुष हॉकी टीम इस दौरे की तैयारी में कड़ी मेहनत कर रही है और यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि मैदान पर भी चीजें अच्छी चल रही हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरे पर हमें कुछ और मैच खेलने हैं और मुझे विश्वास है कि टीम अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी और अपनी लय बनाए रखेगी। ’’

भारत ए रविवार को फिर से फ्रांस से भिड़ेगा और यूरोप दौरे में अभी उनके पांच मैच बाकी हैं। टीम ने पहले आयरलैंड को दो बार और फ्रांस को एक बार हराया था।

फ्रांस के खिलाफ मुकाबले के अलावा भारत ए नीदरलैंड के खिलाफ दो मैच और इंग्लैंड तथा बेल्जियम के खिलाफ एक-एक मैच भी खेलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू