खेल की खबरें | भारत के दो विकेट पर 62 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को चाय तक दो विकेट 62 रन पर गंवा दिये ।

ब्रिसबेन, 16 जनवरी भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को चाय तक दो विकेट 62 रन पर गंवा दिये ।

रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत करते हुए 74 गेंद में 44 रन बनाये लेकिन एकाग्रता टूटने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा । अपना सौवां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन ने उन्हें डीप में मिशेल स्टार्क के हाथों लपकवाया ।

इससे पहले शुभमन गिल (सात) ने पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमाया । चाय ब्रेक के समय चेतेश्वर पुजारा आठ और अजिंक्य रहाणे दो रन बनाकर खेल रहे थे ।

रोहित ने कमिंस और जोश हेजलवुड को बखूबी खेला और अपनी पारी में छह चौके भी लगाये । उन्होंने दूसरे विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी भी की जबकि पुजारा दूसरा छोर संभालकर खेलते रहे ।

इससे पहले भारत के युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया के आखिरी पांच विकेट पहले ही सत्र में लेकर उसे पहली पारी में 369 रन पर आउट कर दिया ।

शारदुल ठाकुर ने 94 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि पहला टेस्ट खेल रहे वाशिंगटन सुंदर ने 89 और टी नटराजन ने 78 रन देकर तीन तीन विकेट चटकाये । लंच से पहले आस्ट्रेलिया ने 95 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिये ।

अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के इन गेंदबाजों का प्रदर्शन इसलिये भी काबिले तारीफ है कि इनके पास टेस्ट क्रिकेट का अनुभव नहीं है और सामने आस्ट्रेलिया जैसा प्रतिद्वंद्वी है। पांच मुख्य गेंदबाजों के चोट के कारण नहीं खेल पाने से भारत को नेट गेंदबाज नटराजन और सुंदर को इस मैच में उतारना पड़ा ।

नाथन लियोन ने 22 गेंद में 24 और मिशेल स्टार्क ने 35 गेंद में 20 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को 350 रन के पार पहुंचाया ।

आस्ट्रेलिया ने गाबा पर 350 से अधिक रन बनाने के बाद कभी कोई टेस्ट नहीं गंवाया है।

अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 274 रन से आगे खेलते हुए टिम पेन (50) और कैमरन ग्रीन (47) ने 98 रन की साझेदारी पूरी की ।

ठाकुर ने पेन को दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा । इसके बाद ग्रीन की भी एकाग्रता टूटी और वह सुंदर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए ।

पैट कमिंस को ठाकुर ने पगबाधा आउट किया । आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 311 रन से आठ विकेट पर 315 रन हो गया ।

इसके बाद स्टार्क और अपना सौवां टेस्ट खेल रहे लियोन ने 39 रन जोड़े और टीम को 350 रन के पार पहुंचाया । सुंदर ने लियोन को बोल्ड किया जबकि नटराजन ने जोश हेजलवुड को आउट करके आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी