खेल की खबरें | स्वतंत्र पंचाट ने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी लोकुहेटिगे को आईसीसी आचार संहिता के अंतर्गत दोषी पाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिगे को गुरूवार को स्वतंत्र पंचाट की सुनवाई के बाद आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत तीन नियमों के उल्लघंन का दोषी पाया गया।

दुबई, 28 जनवरी श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिगे को गुरूवार को स्वतंत्र पंचाट की सुनवाई के बाद आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत तीन नियमों के उल्लघंन का दोषी पाया गया।

लोकुहेटिगे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संस्था के अंतर्गत नवंबर 2019 में संयुक्त अरब अमीरात में 2017 में हुए टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग में लिप्तता के आरोप लगाये गये थे। श्रीलंकाई टीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

लोकुहेटिगे को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (इसीबी) की तरफ से आईसीसी द्वारा इसीबी के टी10 लीग में भागीदारी के लिये भ्रष्टाचार रोधी संस्था के तीन नियमों के उल्लघंन के लिये भी आरोपित किया गया था और इसकी कार्रवाई चल रही है।

श्रीलंका के लिये नौ वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके लोकुहेटिगे को स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष सुनवाई में सभी आरोपों का दोषी पाया गया था।

आस्ट्रेलिया में बसे लोकुहेटिगे निलंबित रहेंगे और आगे उनके प्रतिबंध तय होंगे।

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘तीन सदस्यीय पंचाट ने पाया कि आईसीसी के पास लोकुहेटिगे के खिलाफ आरोप लाने का अधिकार है और वे मामले पर फैसला करने के लिये एकमत थे। ’’

लोकुहेटिगे को आईसीसी के अनुच्छेद 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 के अंतर्गत दोषी पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड