IND VS IRE : 'आईपीएल 2023 में उन पांच छक्कों ने बदल दिया मेरा जीवन', दूसरे टी20 के बाद रिंकू सिंह का खुलासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिंकू सिंह ने भले ही अब तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हों लेकिन आईपीएल 2023 में लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम ओवर में जीत दिलाने के बाद वह भारतीय प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Rinku Singh (Photo Credit: BCCI)

डबलिन, 22 अगस्त :  रिंकू सिंह ने भले ही अब तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हों लेकिन आईपीएल 2023 (IPL 2023)  में लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम ओवर में जीत दिलाने के बाद वह भारतीय प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर नाइडर्स को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उन पांच छक्कों ने उनका जीवन हमेशा के लिए बदल दिया. यह भी पढ़ें: NZ A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलान, एजाज पटेल को मिली जगह, देखें स्क्वाड

भारतीय टीम के अपने साथी रवि बिश्नोई के साथ बातचीत करते हुए रिंकू ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ पर कहा, ‘‘उन पांच छक्कों ने मेरा जीवन बदल दिया. लोग उस लम्हे के लिए मुझे याद करते हैं. जब वे मेरा नाम लेते हैं और मुझे प्यार देते हैं तो मुझे काफी अच्छा लगता है.’’ रिंकू को आयरलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया. उन्हें अब तक दोनों मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 180.90 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए हैं.

अपनी बल्लेबाजी शैली के बारे में बात करते हुए रिंकू ने कहा कि वह हमेशा अंत तक बल्लेबाजी करने का इरादा रखते हैं और मैच के अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाने का प्रयास करते हैं.

रिंकू ने कहा, ‘‘पहले मैच (पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय) में बल्लेबाजी को लेकर मैं काफी रोमांचित था लेकिन कोई समस्या नहीं (कि मैच में बारिश ने खलल डाल दिया). हम जीत गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा अंत तक बल्लेबाजी करने की योजना बनाता हूं, जैसा कि मैं आईपीएल में करता हूं। मैं अंतिम दो-तीन ओवर में अपने शॉट खेलता हूं. मेरी योजना धैर्य बनाए रखने की होती है और मैं ऐसा ही कर रहा हूं.’’

भारत की युवा टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है और तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई है उससे रिंकू प्रभावित हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. हमने श्रृंखला जीत ली है और श्रृंखला का अंत जीत के साथ करना चाहते हैं.’’भारत और आयरलैंड के बीच अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय बुधवार को खेला जाएगा जिसके बाद टीम श्रीलंका रवाना होगी जहां 30 अगस्त से एशिया कप खेला जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट