देश की खबरें | दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी अस्वीकार्य, पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन करेगी टीएमसी: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस दवाओं की कीमतें बढ़ाने के ‘‘केंद्र के फैसले’’ के विरोध में 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

कोलकाता, दो अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस दवाओं की कीमतें बढ़ाने के ‘‘केंद्र के फैसले’’ के विरोध में 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

बनर्जी ने दवाओं की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की भी मांग की।

उन्होंने दावा किया कि 700 से अधिक दवाओं की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने बीमा पर जीएसटी को लेकर अपनी आपत्ति के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

उन्होंने यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही मेडिकल बीमा पर जीएसटी (दर) के फैसले से मैं स्तब्ध हूं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करती हूं।’’

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ 4-5 अप्रैल को “हर ब्लॉक और वार्ड” में विरोध प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन दिनों राज्य के हर वार्ड और ब्लॉक में शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के सांसदों से भी इस मामले को उठाने का अनुरोध करूंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी