जरुरी जानकारी | अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि ऋण लक्ष्य में वृद्धि से किसानों का नकदी संकट दूर होगा : तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार के अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपये करने के फैसले से किसानों का नकदी संकट दूर करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार के अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपये करने के फैसले से किसानों का नकदी संकट दूर करने में मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि ऋण के लक्ष्य को 10 प्रतिशत बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है। चालू वित्त वर्ष के लिए यह लक्ष्य 15 लाख करोड़ रुपये है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) कार्यक्रम की एक बैठक को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े छह साल के दौरान कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आम बजट में कृषि ऋण के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान से किसानों के नकदी संकट को दूर करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार दलहल और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए मिशन के रूप में काम कर रही है। तोमर ने कहा कि पिछले कुछ साल के दौरान दलहन उत्पादन बढ़ा है और इसे और बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरसों का बुवाई क्षेत्रफल बढ़ा है और इसे कायम रखने की जरूरत है।

तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए पीएम-किसान योजना जैसी विभिन्न पहल का भी जिक्र किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू