देश की खबरें | आयकर छापे : झारखंड भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू से कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने पर रविवार को जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया और साहू की गिरफ्तारी की मांग की।

रांची, 10 दिसंबर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू से कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने पर रविवार को जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया और साहू की गिरफ्तारी की मांग की।

ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ आयकर विभाग के छापों में अब तक बरामद नकदी 300 करोड़ के पार हो गई है। यह एक ही अभियान में बरामद नकदी का ‘‘अब तक का सबसे बड़ा भंडार है।’’

रांची में राजभवन के पास भाजपा के विरोध प्रदर्शन में स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस की परंपरा’ रही है लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार में लिप्त रहना ।

सिंह ने कहा,‘‘ कांग्रेस भ्रष्टाचार को प्रश्रय देती है। इसलिए उसका भंडाफोड़ करना और देश से उसका सफाया करना भाजपा का कर्तव्य है।’’

चाईबासा, जमशेदपुर और बोकारो सहित कई अन्य जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन और धरने दिए गए।

इससे पहले दिन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों से छुटकारा पाने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बनाया लेकिन कांग्रेस सांसद धीरज साहू के परिसर से भारी नकदी मिलने से उनके सपने चकनाचूर हो गए। राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि यह किसका पैसा था और यह किस लिए था।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगले वर्ष आम चुनाव में राज्य में लोकसभा की सभी 14 सीट पर जीत हासिल करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू