देश की खबरें | कश्यप व पन्नू के यहां आयकर छापे केंद्र का राजनीतिक प्रतिशोध: शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू जैसी फिल्मी हस्तियों के यहां आयकर विभाग के छापे उन लोगों के खिलाफ केंद्र के राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं जिन्होंने विरोध में बोलने की हिम्मत दिखायी है।

मुंबई, पांच मार्च शिवसेना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू जैसी फिल्मी हस्तियों के यहां आयकर विभाग के छापे उन लोगों के खिलाफ केंद्र के राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हैं जिन्होंने विरोध में बोलने की हिम्मत दिखायी है।

पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार का खुलकर समर्थन करने वाले फिल्मी हस्तियों के वित्तीय लेनदेन स्वच्छ और पारदर्शी हैं।

संपादकीय में कहा गया है कि कुछ लोगों की रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और वे बता देते हैं कि परदे पर वे जिस तरह की भूमिका करते हैं, असल जीवन में भी उसी तरह जीने का प्रयास करते हैं।

इसमें कहा गया है कि संभव है कि लोग मुखर फिल्मकार कश्यप के विचारों से सहमत न हों लेकिन उन्हें अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार है।

शुक्रवार को प्रकाशित संपादकीय में हालिया उस मामले का भी जिक्र किया गया है जिसमें किसान आंदेालन के संबंध में कुछ विदेशी हस्तियों के बयानों पर कुछ प्रसिद्ध हस्तियों ने केंद्र के पक्ष में ट्वीट किए थे।

इसमें कहा गया है कि तापसी और अनुराग कश्यप जैसे कुछ लोगों ने आंदोलन का समर्थन किया और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। संपादकीय में सवाल किया गया है कि कश्यप और पन्नू के यहां आयकर के छापे क्यों मारे गए और बॉलीवुड में अन्य लेनदेन क्या ‘गंगाजल की तरह स्वच्छ’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\