देश की खबरें | आयकर विभाग के छापे मीडिया को दबाने का प्रयास : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अखबार समूह दैनिक भास्कर व भारत समाचार न्यूज चैनल के कार्यालयों पर आयकर विभाग के छापों की आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार द्वारा मीडिया को दबाने का प्रयास बताया। गहलोत ने कहा कि यह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की फासीवादी मानसिकता का परिचायक है।

जयपुर, 22 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अखबार समूह दैनिक भास्कर व भारत समाचार न्यूज चैनल के कार्यालयों पर आयकर विभाग के छापों की आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार द्वारा मीडिया को दबाने का प्रयास बताया। गहलोत ने कहा कि यह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की फासीवादी मानसिकता का परिचायक है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में मीडिया समूह दैनिक भास्कर के जयपुर सहित विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार न्यूज़ चैनल के कार्यालयों पर आयकर विभाग का छापा मीडिया को दबाने का एक प्रयास है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती है।’’

गहलोत के अनुसार, ‘‘ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो आवाज कुचल दी जाएगी।’’

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अखबार के कार्यालयों पर छापों की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार में विरोध की आवाजों और सच्चाई को सहने का साहस नहीं है। अखबार के कार्यालयों पर छापा डालना, तानाशाही मानसिकता का प्रतिबिंब है। भाजपा सरकार का प्रयास है कि जो मीडिया उनकी गुलामी नहीं करेगा, उसको वो कुचलने का प्रयास करेंगे। लोकतंत्र में ये नहीं चल सकता।’’

गैर सरकारी संगठन पीयूसीएल ने भी एक बयान में इन छापों की निंदा की है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Match Live Streaming In India: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\