जरुरी जानकारी | आयकर विभाग का कारोबारी समूह पर छापा, अघोषित विदेशी संपत्ति, धन का पता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने दिल्ली और मुंबई स्थित एक कारोबारी समूह के विदेशों में अघोषित संपत्ति और धन रखने का पता लगाया है। समूह ने विदेशों में अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई आयकर विभाग ने दिल्ली और मुंबई स्थित एक कारोबारी समूह के विदेशों में अघोषित संपत्ति और धन रखने का पता लगाया है। समूह ने विदेशों में अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को एक बयान नें कहा कि उसने समूह से 2.5 करोड़ रुपये के ‘अघोषित’ आभूषण जब्त किए हैं, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह समूह होटल तथा संगमरमर और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में कारोबार करता है।

सीबीडीटी के अनुसार, समूह पर सात जुलाई को छापेमारी की गई थी। इस दौरान दिल्ली, मुंबई तथा दमन में समूह के कुल 17 परिसरों की तलाशी ली गई थी।

बयान में कहा गया कि छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि समूह ने कम कर लगाने वाले देशों में अपना अघोषित धन विदेशों में रखा है।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘मलेशिया की कई कंपनियों के जरिये समूह ने भारत में अपने होटल और रेस्तरां कारोबार में निवेश किया। इस तरह से किये गए निवेश की रकम 40 करोड़ रुपये से अधिक मानी जा रही है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘समूह के पास 30 करोड़ रुपये का अघोषित अतिरिक्त शेयर भी मिले है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी