देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाएं अतीत की बात: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाएं ''अतीत की बात'' हैं और विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेश का चेहरा बदल देंगी।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाएं ''अतीत की बात'' हैं और विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेश का चेहरा बदल देंगी।

राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आए जम्मू कश्मीर के सभी जिलों के लगभग 250 स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका 2047 का वास्तुकार बनना तय है जब भारत स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा।

ये छात्र केंद्र सरकार के 'वतन को जानो - यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम' के तहत जयपुर, अजमेर और नयी दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना में, इस दौरे का उद्देश्य जम्मू कश्मीर के युवाओं को देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता का प्रदर्शन करना है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, जम्मू कश्मीर के सुरम्य क्षेत्र में एक उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा, "पत्थरबाजी की घटनाएं अतीत की बात हैं। आज, जम्मू कश्मीर खेल की उपलब्धियों के लिए अधिक सुर्खियां बटोरता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब्दुल समद, उमरान मलिक, परवेज़ रसूल और मंज़ूर पांडव जैसे क्रिकेटर आईपीएल में खेलते हैं। वुशु खिलाड़ी सूर्य भानु प्रताप सिंह और अभिषेक जामवाल ने हाल ही में मॉस्को चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन किया।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "2022 में, कश्मीरी स्कीयर आरिफ खान ने बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया।"

उन्होंने कहा कि कश्मीर में लड़कियां लड़कों के बराबर ही खेलों में भाग लेती हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव को विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसमें प्रशासनिक समर्थन में वृद्धि, बुनियादी ढांचे में सुधार और युवाओं के लिए बढ़ती प्राथमिकता शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, कठुआ जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज ने काम करना शुरू कर दिया है और एक मेडिकल कॉलेज भी जल्द ही खोला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी