देश की खबरें | विधानसभा में दो विधायकों ने अनुचित व्यवहार किया : प्रमोद सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के दो विधायकों ने अनुचित व्यवहार किया।

पणजी, 31 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के दो विधायकों ने अनुचित व्यवहार किया।

वह राज्य सरकार द्वारा कल त्वरित रूप से कई विधेयक पारित किए जाने के बाद आसन के समक्ष पहुंचे विपक्षी विधायकों के समूह का जिक्र कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘आज, लोक-हितकारी कई विधेयक पारित किए गए। हमारी सरकार द्वारा लागू की गईं विभिन्न योजनाओं और नीतियों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते विपक्ष निराश है।’’

उन्होंने विधानसभा में हंगामा करनेवाले कुछ विपक्षी विधायकों का वीडियो भी पोस्ट किया।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विपक्षी सदस्यों ने लोकतंत्र के मंदिर में हिंसा की और विजय सरदेसाई तथा रोहन खोंटे ने जिस तरह अनुचित व्यवहार किया, वह जनप्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता।

सरदेसाई गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख हैं तथा खौंटे निर्दलीय विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\