देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अरिजीत सिंह ने चेन्नई का संगीत कार्यक्रम रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर चेन्नई में होने वाले अपने आगामी संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर चेन्नई में होने वाले अपने आगामी संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

संगीतकार ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बृहस्पतिवार को एक बयान साझा कर कहा कि चेन्नई में रविवार को उनका प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम नहीं होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘हाल की दुखद घटना के मद्देनजर आयोजकों और कलाकारों ने इस रविवार 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले आगामी कार्यक्रम को सामूहिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘कार्यक्रम की टिकट खरीद चुके लोगों को उनका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। उन्होंने जिस तरह से पैसे का भुगतान किया था उन्हें उसी तरह पुनर्भुगतान किया जाएगा।’’

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

इससे पहले, संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने घोषणा की थी कि एक जून को बेंगलुरु में होने वाले उनके संगीत कार्यक्रम के लिए टिकट की बिक्री स्थगित कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू