ओमीक्रोन के मद्देनजर हवाई अड्डों पर 11 देशों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू हुई: मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर जांच शुरू की गई है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 2 दिसंबर : नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर जांच शुरू की गई है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मनीष तिवारी, चिंता अनुराधा और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में सदन को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘ओमीक्रोन को लेकर पूरा विश्व सचेत हो चुका है. 31 देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात समझौता (एयर बबल एग्रीमेंट) हैं, 10 देशों के साथ समझौते का प्रस्ताव है...हमें स्वास्थ्य और परिवाहन सेवा की सुविधा के बीच संतुलनक बनाकर रखना होगा.’’

सिंधिया ने बताया कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल समेत 11 देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा शुरू की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘11 देशों को जोखिम के पैमाने पर रेखांकित किया गया. इसकी जांच कल शुरुआत हो गई. विभिन्न हवाई अड्डों पर कल विदेश से आने वाले साढ़े पांच हजार लोगों की जांच की गई.’’ यह भी पढ़ें : राजधानी दिल्ली में कल से सभी स्कूल होंगे बंद, केजरीवाल सरकार का फैसला

सिंधिया ने कहा, ‘‘कोविड के माहौल में मार्च, 2020 में विश्व भर में आमागन की सुविधाएं बंद की गई थी. सात मई को वंदे भारत की सुविधा शुरू की गई. अब तक 1.83 करोड़ लोग इस सुविधा के जरिये वापस आए और यहां से अपने घर वापस जा सके.’’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें NZ-W बनाम SA-W मैच पूरा हाइलाइट्स

\