देश की खबरें | उदयपुर में पुलिस ने निजी बस से आठ करोड रूपये की लगभग 1200 किलोग्राम चांदी बरामद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक निजी बस से लगभग 1222 किलोग्राम चांदी बरामद की है।

जयपुर, आठ मई राजस्थान के उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक निजी बस से लगभग 1222 किलोग्राम चांदी बरामद की है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि बरामद चांदी की बाजार में कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को अहमदाबाद से आगरा जा रही एक निजी बस की जांच की गई जिसमें से लदे पार्सल से चांदी की ईंटें और आभूषण मिली।

गोवर्धन विलास थाने के थानाधिकारी चैलसिंह ने रविवार को बताया कि बस चालक से जब पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । उन्होंने बताया कि ना ही चालक के पास बस में ले जाई जा रही लगभग 1222 किलोग्राम चांदी के कोई दस्तावेज मिले।

उन्होंने बताया कि बस से बरामद लगभग 1222 किलोग्राम चांदी में 450 किलोग्राम चांदी की ईंटे और 772 किलोग्राम चांदी के आभूषण हैं। चांदी के पार्सल को अहमदाबाद से बस में लादा गया था और इन्हें उदयपुर सहित जयपुर और आगरा के विभिन्न स्थानों पर उतारा जाना था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल मामलें की जांच कर रहा है और यदि पार्सल अवैध पाया गया तो इस संबंध में मामला दर्ज किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)