देश की खबरें | इस चुनाव में आपने ऐसी होली खेली कि पूरा प्रदेश केसरिया रंग में रंग दिया : राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में आपने ऐसी होली खेली कि पूरा उत्तर प्रदेश केसरिया रंग में रंग दिया है।

लखनऊ, दो अप्रैल रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में आपने ऐसी होली खेली कि पूरा उत्तर प्रदेश केसरिया रंग में रंग दिया है।

लखन्ऊ के दो दिवसीय दौरे पर आए राजनाथ सिंह ने छुहिया पुरवा जानकीपुरम में आयोजित चौपाल में जन संवाद करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में आपने ऐसी होली खेली कि पूरा उत्तर प्रदेश केसरिया रंग में रंग दिया है, ऐसा लग रहा था कि हर पिचकारी से जो रंग निकल रहा है वह केसरिया है।

राजनाथ ने कहा कि मैं यहां चौपाल कार्यक्रम में आप लोगों से चर्चा करने आया हूं।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने फ‍िर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है और लगभग 37-38 वर्षों बाद ऐसा हुआ कि लगातार दूसरी बार किसी दल की सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप ही संभव हो पाया है। सिंह ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में 2017 से लेकर अब तक हमारी सरकार ने जो काम किया है, जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप किया है और यह मैं कह सकता हूं जनता की कसौटी पर वह (योगी) पूरी तरह से खरा उतरे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह इतने लोकप्रिय हैं कि देश का बच्‍चा बच्‍चा भी उनका नाम जानता है। देश के गरीबों के लिए, मध्यमवर्गीय लोगों के लिए मोदी जी के नेतृत्व में बहुत बड़े-बड़े काम हुए हैं।

राजनाथ सिंह ने जानकीपुरम के लोगों से प्रस्तावित विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अंग वस्त्र और भगवान शिव की प्रतिमा बतौर स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके पहले रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार शाम लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्‍ता भाटिया समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड