विदेश की खबरें | वीडियो में इजराइलियों का इलाज नहीं करने की बात कहने वाली नर्स पर आरोप तय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि 26 वर्षीय सारा अबू लेब्देह को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और उस पर एक समूह को हिंसा , जान से मारने की धमकी देने व परेशान करने के आरोप लगाए गए।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि 26 वर्षीय सारा अबू लेब्देह को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और उस पर एक समूह को हिंसा , जान से मारने की धमकी देने व परेशान करने के आरोप लगाए गए।
इन आरोपों के लिए अधिकतम 22 वर्ष की जेल की सजा का प्रावधान है।
न तो बचाव पक्ष के वकील और न ही अबू लेब्देह ने आरोपों पर कोई टिप्पणी की है। उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की सुनवाई सिडनी की अदालत में 19 मार्च को है।
अबू लेब्देह और एक अन्य नर्स अहमद रशीद नादिर को 12 फरवरी को बैंकस्टाउन-लिडकॉम्बे अस्पताल से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि इससे एक दिन पहले इजराइली इंफ्लुएंसर मैक्स वीफर के साथ ऑनलाइन बातचीत हुई थी। अबू लेब्देह ने कहा था कि वह इजराइली मरीजों का इलाज नहीं करेगी, जबकि नादिर ने कहा कि उसने इजराइलियों की हत्या की है।
पुलिस ने अब तक नादिर से पूछताछ नहीं की है।
अस्पताल ने मरीजों के रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि लेब्देह और नादिर ने मरीजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)