अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में प्रतिद्वंद्वी वारेन भी बाइडेन के समर्थन में आईं

उन्होंने कहा, ‘‘ हम डोनाल्ड ट्रम्प को प्रत्येक अमेरिकी की जान और जीविकोपार्जन को खतरे में डॉलना जारी रखने के लिए बर्दाश्त नहीं कर सकते जो।’’

करीब साढे़ चार मिनट का वीडियो संदेश जारी कर वारेन ने कहा, ‘‘जो बाइडेन ने अपनी पूरी जिंदगी जनसेवा को समर्पित की है। वह जानते हैं कि अखंडता, क्षमता और दिल से काम करने वाली सरकार लोगों की जान और जीविकोपार्जन की रक्षा करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम डोनाल्ड ट्रम्प को प्रत्येक अमेरिकी की जान और जीविकोपार्जन को खतरे में डॉलना जारी रखने के लिए बर्दाश्त नहीं कर सकते जो।’’

उल्लेखनीय है कि मैसाच्युसेट्स ने सीनेटर वारेन डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदावारी हासिल करने की कोशिश कर रही अग्रिम दावेदारों में थी लेकिन उन्होंने ‘‘सुपर मंगलवार’’ प्राइमरी चुनाव में तीसरा स्थान मिलने के बाद पिछले महीने अपने अभियान को स्थगित कर दिया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को अपने पूर्व उप जो बाइडेन की नवंबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर समर्थन किया कि और कहा कि वह अमेरिका को एकजुट कर मरहम लगा सकते हैं जो अपने कुछ स्याह पलों से संघर्ष कर रहा है।

ओबामा ने वाशिंगटन स्थित आवास पर सूट किया हुआ 12 मिनट के वीडियो संदेश को आनलाइन जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ उप राष्ट्रपति के पद पर उनका चुनाव करना मेरा सबसे बेहतर फैसला था और वे मेरे करीबी मित्र बन गए थे। मेरा मानना है कि उनमें वह सभी गुण है जो इस समय राष्ट्रपति में होने चाहिए।’’

पिछले हफ्ते उनके प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स ने भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने और बाइडेन का समर्थन करने की घोषणा की थी। यहां तक कि उन्होंने हाल में अपने उन समर्थकों के प्रति नाराजगी जताई थी जो बाइडेन का अब भी समर्थन करने से झिझक रहे हैं।

एक साक्षात्कार में सैंडर्स ने बाइडन का समर्थन नहीं करने वाले अपने समर्थकों के रवैये को गैर जिम्मेदाराना करार दिया था और चुनाव से महज कुछ महीने पहले इस रुख के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि इससे राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प को दोबारा जीतने में ही मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज