देश की खबरें | सेल की ओऱ से आयोजित लघु कहानी प्रतियोगिता में महिलाओं ने पुरुषों पर बाजी मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की ओर से आयोजित लघु कहानी प्रतियोगिता के 10 विजेताओं में उत्तर प्रदेश की कीर्ति सिंह और कर्नाटक की चंचला बोहरा सहित आठ महिलाएं शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की ओर से आयोजित लघु कहानी प्रतियोगिता के 10 विजेताओं में उत्तर प्रदेश की कीर्ति सिंह और कर्नाटक की चंचला बोहरा सहित आठ महिलाएं शामिल हैं।

देशभर से प्राप्त लगभग 1,000 प्रविष्टियों में से 10 विजेताओं (हिंदी और अंग्रेजी श्रेणी में पांच-पांच) का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता 'सेल : खुशहाली की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है' विषय पर आयोजित की गई थी।

पांच श्रेणियों (हीरक, स्वर्ण, रजत, कांस्य और सांत्वना) में विभाजित इन पुरस्कारों के तहत 10,000 रुपये तक की नकदी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

अन्य विजेताओं में प्रवीणता कुमारी लामा, नीतू कुमारी, टी अविनाश, प्रिया मंडल, हेमा कुमारी थायल और स्नेहल पवार शामिल हैं।

सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने एक बयान में कहा, ‘‘यह देखना अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है कि 10 में से आठ यानी 80 फीसदी विजेता महिलाएं हैं। देशभर से प्राप्त विविध कहानियां खूबसूरती से दर्शाती हैं कि कैसे सेल इस्पात देश की प्रगति की नींव है और कैसे एक कंपनी के रूप में सेल अपने लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए समर्पित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक कहानी लोगों के जीवन में खुशियां लाने की सेल की जीवंत संस्कृति से ओतप्रोत है, जिसने भारत के लोगों के साथ सेल के रिश्ते को मजबूत किया है और राष्ट्र में इस्पात की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया है।’’

फरवरी में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में भारतीय नागरिकों, जिनमें वर्तमान और सेवानिवृत्त सेल कर्मी और उनके परिजन भी शामिल हैं, से हिंदी या अंग्रेजी में 800 शब्दों की रचनात्मक कहानियां आमंत्रित की गई थीं। विजेता कहानियों को सेल की आंतरिक पत्रिका में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट