खेल की खबरें | सात्विक-चिराग मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में, त्रीसा-गायत्री बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां मलेशिया के लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मकाऊ, 29 जुलाई सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां मलेशिया के लो हैंग यी और एनजी इंग चियोंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई जोड़ी को केवल 36 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया।

प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की महिला युगल जोड़ी भी चीनी ताइपे की जिह लिंग हुआंग और वांग सू-मिन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-15, 16-21, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई।

महिला एकल में अनमोल खरब और तस्नीम मीर अपने-अपने क्वालीफिकेशन मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गईं।

अनमोल ने अजरबैजान की कीशा फातिमा अज़ाहरा को 21-11, 21-13 से, जबकि तस्नीम ने थाईलैंड की टिडाप्रोन क्लेबीसुन को 21-14, 13-21, 21-17 से हराया।

तस्नीम का मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन यू फेई से, जबकि अनमोल का थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से मुकाबला होगा।

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी चीनी ताइपे की लिन जियाओ मिन और पेंग यू वेई की जोड़ी से एक घंटे में 21-16, 20-22, 15-21 से हारकर पहले दौर में ही बाहर हो गई।

अपूर्वा गहलावत और साक्षी गहलावत महिला युगल में मलेशिया की गो पेई की और तेओह मेई जिंग से हार गईं। हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासबापति की पुरुष युगल जोड़ी भी पहले दौर में ही बाहर हो गई।

पुरुष युगल में डिंगकू सिंह कोंथौजम और अमान मोहम्मद ने हांगकांग के लॉ चेउक हिम और येउंग शिंग चोई को 21-18, 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया जहां उनका सामना हमवतन पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के से होगा।

थांड्रांगिनी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंगबाम की मिश्रित युगल जोड़ी भी मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई है। उनका मुकाबला अब थाईलैंड की फुवानत होरबानलुएकिट और फुंगफा कोरपथाम्माकिट से होगा।

इससे पहले सात्विक और चिराग ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बना ली थी। मलेशियाई जोड़ी ने अंतर को 10-9 कर दिया था, लेकिन भारतीय जोड़ी ने फिर से खेल पर अपना नियंत्रण बनाया और पहला गेम 21-13 से जीत लिया।

दूसरे गेम में मलेशियाई जोड़ी ने 13-14 तक दबाव बनाए रखा, लेकिन भारतीय जोड़ी ने 17-13 से बढ़त बना ली और फिर लगातार चार अंक हासिल करके मैच अपने नाम कर लिया।

इस बीच मेइराबा लुवांग मैसनाम मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे और क्वालीफिकेशन के दूसरे दौर में चीन के झू झुआन चेन से 15-21, 21-17, 13-21 से हार गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट