देश की खबरें | बडगाम में चल रही मुठभेड़ में बल ने वांछित आतंकवादी लतीफ राठेर समेत लश्कर के तीन आतंकवादियों को घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है, जिसमें मई में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या में शामिल लतीफ राठेर भी शामिल है। भट एक सरकारी कर्मचारी था।

श्रीनगर, 10 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है, जिसमें मई में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या में शामिल लतीफ राठेर भी शामिल है। भट एक सरकारी कर्मचारी था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर मंडल) विजय कुमार ने बताया कि वांछित आतंकवादी लतीफ राठेर समेत लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में घेर लिया गया है।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में आतंकवादी लतीफ राठेर समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है। आतंकवादी लतीफ, राहुल भट और अमरीन भट समेत कई नागरिकों की हत्या में शामिल है।’’

मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राहुल भट की जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में चडूरा शहर में 12 मई को तहसील कार्यालय के भीतर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे शरणार्थियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत ‘क्लर्क’ की नौकरी मिली थी।

इसके कुछ दिन बाद लश्कर के आतंकवादियों ने टीवी कलाकार अमरीन भट की बडगाम जिले के चडूरा में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\