देश की खबरें | इलाज के नाम पर महिला ने बच्ची को लोहे की गर्म छड़ से दागा, हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पेट फूलने का इलाज करने के नाम पर एक महिला रिश्तेदार ने 10 दिन की बच्ची को कथित तौर पर लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया।

नागपुर, छह जुलाई महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पेट फूलने का इलाज करने के नाम पर एक महिला रिश्तेदार ने 10 दिन की बच्ची को कथित तौर पर लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को मामला प्रकाश में आने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत मामला कर लिया गया।

बच्ची का जन्म अमरावती जिले के चिखलदरा के दहेन्द्री गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में हुआ था।

चिखलदरा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बच्ची की मां की एक रिश्तेदार उनसे मिलने आई, जिसने परिवार को बताया कि बच्ची को पेट फूलने की समस्या है तथा उसने जिले के मेलघाट क्षेत्र में प्रचलित अंधविश्वासी प्रथा ‘दम्मा’ करने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला की रिश्तेदार ने बच्ची के पेट को लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया।

अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय पीएचसी कर्मी बच्ची को देखने के लिए पहुंचे जिन्हें उसके पेट पर दागे जाने के निशान दिखे। वे तुरंत बच्ची को इलाज के लिए अचलपुर जिला अस्पताल ले गए।

पुलिस के अनुसार, बच्ची को शनिवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और अब उसकी हालत स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\