देश की खबरें | मुंबई में पिछले 10 वर्ष में करीब 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये ठगे गए: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई में लगभग 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये की ठगी हुई।

मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई में लगभग 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये की ठगी हुई।

बुधवार को विधान परिषद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में फडणवीस ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र में लगभग 1.05 करोड़ निवेशकों को 22,552 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा।

उन्होंने कहा, "(मुंबई पुलिस की) आर्थिक अपराध शाखा ने जानकारी दी है कि मुंबई में पिछले दस साल में 2.71 लाख निवेशकों से 2,95,451 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।"

वर्ष 2016 से 2025 तक राज्य में 11,033.97 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े कुल 46,321 मामले दर्ज किए गए।

फडणवीस ने अपने जवाब में कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल को 2024 में महाराष्ट्र से 1,186.46 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े 58,157 मामलों की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई से 31,583 मामले, पुणे से 13,971 और ठाणे से 12,582 मामलों की जानकारी मिली।

फिलहाल, राज्य में 50 साइबर थाने कार्यरत हैं। निवेशकों को ठगने वाली विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, मुंबई पुलिस और राज्य की विभिन्न पुलिस इकाइयों ने एक आर्थिक खुफिया इकाई का गठन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान