देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के शुरुआती दो दिन में 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर के दर्शन किए: सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा के पहले दो दिन के दौरान 20,000 से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

श्रीनगर, चार जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा के पहले दो दिन के दौरान 20,000 से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा को लेकर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में उत्सव और उत्साह का माहौल है।

सिन्हा ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर में तीर्थयात्री निवास परिसर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से कहा, "अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 20,000 से अधिक भक्त बाबा का दर्शन कर चुके हैं।"

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से शामिल हुए।

सिन्हा ने कहा, "देश के विभिन्न कोनों से बाबा के भक्त यहां आ रहे हैं और जम्मू-कश्मीर के लोग खुले दिल से उनका स्वागत कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार किया है।"

अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के पहले दो दिनों में 26,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 14,515 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर