खेल की खबरें | डूरंड कप के पहले मैच में 23 जुलाई को ईस्ट बंगाल की भिड़ंत साउथ यूनाईटेड एफसी से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ईस्ट बंगाल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 134वें सत्र के पहले मैच में 23 जुलाई को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरु के साउथ यूनाईटेड एफसी से भिड़ेगा।

कोलकाता, सात जुलाई ईस्ट बंगाल डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 134वें सत्र के पहले मैच में 23 जुलाई को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में बेंगलुरु के साउथ यूनाईटेड एफसी से भिड़ेगा।

टूर्नामेंट के दौरान छह शहरों में 43 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 23 अगस्त को होगा।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 24 टीम को चार-चार टीम के छह समूह में बांटा गया है।

प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में एक बार अन्य तीन टीम से भिड़ेगी। छह ग्रुप विजेता और दूसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी जो 16 और 17 अगस्त को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 19 और 20 अगस्त को होंगे।

नॉकआउट दौरे के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

कोलकाता ग्रुप ए और ग्रुप बी की मेजबानी करेगा।

ग्रुप ए की अन्य दो टीम भारतीय वायु सेना और आईलीग की टीम नामधारी एफसी हैं। वे अपना पहला मैच क्रमशः 27 जुलाई और 30 जुलाई को साउथ यूनाईटेड एफसी के खिलाफ खेलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी