देश की खबरें | पटवारी पर दर्ज प्राथमिकी मामले में मुंगावली के थाना प्रभारी को हटाया जाए: दिग्विजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में मुंगावली थाना प्रभारी पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की है।

अशोकनगर (मप्र), नौ जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में मुंगावली थाना प्रभारी पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की है।

सिंह मंगलवार को यहां आयोजित कांग्रेस के ‘न्याय सत्याग्रह’ के बाद मुंगावली थाना क्षेत्र के मूडरा बड़वाह गांव पहुंचे।

मुंगावली पुलिस ने पिछले महीने मूडरा बरवाह गांव के लोधी समुदाय के एक युवक को मल खिलाए जाने की खबर के सिलसिले में पटवारी पर मामला दर्ज किया था। यह शिकायत पीड़ित युवक ने ही दर्ज कराई थी।

हालांकि पुलिस ने मल खिलाने के आरोप को गलत बताया था और पटवारी पर युवक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझाकरके समाज में वैमनस्य फैलाने, जातियों के बीच झगड़े भड़काने और शांति भंग करने का आरोप लगाया था।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह दावा भी किया कि जब वह मूडरा गए तो पता चला कि गजराज लोधी और रघुराज लोधी पिछले कई दिनों से ‘गायब’ हैं।

सिंह ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मुंगावली थाने में उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत की।

उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘‘अब पुलिस कह रही है कि इस पर (गुमशुदगी) प्राथमिकी लिखने से पहले हम जांच करेंगे। तो हमारा सवाल यह है कि हमारे अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी लिखने से पहले पुलिस ने क्या कोई जांच की? ज़ाहिर बात है कि नहीं की थी।’’

सिंह ने कहा, ‘‘शासकीय कर्मचारियों को संविधान का पालन करना चाहिए। नियम एवं कानून का पालन करना चाहिए। नियम विरुद्ध कार्य प्रणाली अपनाने पर अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने के प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। तत्काल थाना प्रभारी को मुंगावली थाने से अपदस्थ कर देना चाहिए।’’

राज्यसभा सदस्य सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में यह पहला प्रकरण देखा है, जब बिना किसी फरियादी के पुलिस ने खुद फरियादी बनकर पटवारी के खिलाफ ‘झूठा’ प्रकरण दर्ज़ कराया।

उन्होंने कहा कि पटवारी के खिलाफ पुलिस ने जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज़ किया है, वह समझ से परे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी