विदेश की खबरें | खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़ में पाक सेना के दो सैनिकों की मौत, दो आतंकवादी भी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो सैनिकों और दो दहशतगर्दों की मौत हो गई है।
पेशावर, पांच जून पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो सैनिकों और दो दहशतगर्दों की मौत हो गई है।
पाकिस्तानी फौज की अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के हवाले से ‘डॉन’ अखबार ने सोमवार को खबर दी है कि सूबे के उत्तर वज़ीरीस्तान जिले में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
खबर के मुताबिक, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ज़ख्मी भी हुए हैं।
सेना के बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है जबकि इलाके में और आतंकवादियों को खत्म करने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है।
बयान में कहा गया है, “ पाकिस्तान के सशस्त्र बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं।”
अफगान सीमा से सटे उत्तर वज़ीरीस्तान जिले में पिछले हफ्ते इसी तरह की दो अलग अलग घटनाओं में कम से कम चार आतंकवादी मारे गए थे जबकि पोलियो टीम की रखवाली करते हुए एक सैनिक की भी जान गई थी।
पाकिस्तानी फौज का दावा है कि उसने उत्तरी वज़ीरीस्तान को आतंकवादियों से मुक्त कर दिया है लेकिन कभी-कभी हमले और मुठभेड़ होती रहती हैं जिससे यह आशंका है कि तहरीक-ए-तालिबान इलाके में फिर से पैर जमा रहा है। पहले यह क्षेत्र उसका गढ़ होता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)