जरुरी जानकारी | चालू विपणन वर्ष में अबतक चीनी उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 2.3 करोड़ टन हुआ : इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 2.8 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 28.4 लाख टन हो गया। चीनी उद्योग के प्रमुख निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी देश का चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक 2.8 प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ 28.4 लाख टन हो गया। चीनी उद्योग के प्रमुख निकाय इस्मा ने यह जानकारी दी है।

दुनिया में चीनी के एक प्रमुख उत्पादक देश भारत में चीनी का उत्पादन पिछले विपणन वर्ष की समान अवधि के दो करोड़ 22.2 लाख टन का हुआ था।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में लगभग 505 मिलें परिचालन में थीं, जबकि पिछले वर्ष 522 मिलें चल रही थीं।

उद्योग निकाय ने बयान में कहा, एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ना शीरे के उपयोग के बाद देश का कुल चीनी उत्पादन चालू विपणन वर्ष 2022-23 की अक्टूबर- 15 फरवरी तक की अवधि के दौरान दो करोड़ 28.4 लाख टन था।

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन पहले के 59.9 लाख टन से मामूली बढ़कर 61.2 लाख टन हो गया, जबकि महाराष्ट्र में यह इस अवधि के दौरान 86.2 लाख टन की तुलना में थोड़ा घटकर 85.9 लाख टन रह गया।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन पहले के 45.4 लाख टन के मुकाबले थोड़ा बढ़कर 46.1 लाख टन हो गया।

अन्य राज्यों ने चालू विपणन वर्ष के अक्टूबर से 15 फरवरी के दौरान 35.1 लाख टन चीनी का योगदान दिया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 30.7 लाख टन था।

पिछले महीने, इस्मा ने अक्टूबर 2022 में जारी 3.65 करोड़ टन के अपने पहले के अनुमान के मुकाबले वर्ष 2022-23 के लिए अपने चीनी उत्पादन अनुमान को संशोधित कर 3.4 करोड़ टन कर दिया था।

विपणन वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\