जरुरी जानकारी | चालू खरीफ सत्र में अब तक धान का रकबा 26 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति के बीच चालू खरीफ सत्र में अब तक धान का रकबा 26 प्रतिशत घटकर 26.55 लाख हेक्टेयर रह गया है।

नयी दिल्ली, 30 जून दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति के बीच चालू खरीफ सत्र में अब तक धान का रकबा 26 प्रतिशत घटकर 26.55 लाख हेक्टेयर रह गया है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि में धान का रकबा 36.05 लाख हेक्टेयर था।

खरीफ की मुख्य फसल धान की बुवाई आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है। देश के कुल चावल उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत खरीफ सत्र में ही होता है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दालों का रकबा पिछले साल की समान अवधि के 18.51 लाख हेक्टेयर से थोड़ा कम 18.15 लाख हेक्टेयर है।

श्री-अन्न यानी मोटे अनाज का रकबा अब तक बढ़कर 36.23 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 22.41 लाख हेक्टेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\