जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों का वेतन 6.2-11.3 प्रतिशत बढ़ेगा: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय उद्योग जगत चालू वित्त वर्ष में औसतन 6.2-11.3 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि कर सकता है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

मुंबई, 29 जुलाई भारतीय उद्योग जगत चालू वित्त वर्ष में औसतन 6.2-11.3 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि कर सकता है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक] नियोक्ता कौशल प्रमाणन और प्रोत्साहन आधारित जुड़ाव पर अधिक ध्यान देकर अपनी कार्यबल रणनीतियों को नया रूप दे रहे हैं।

!टीमलीज सर्विसेज - जॉब्स एंड सैलरी प्राइमर 2025-26@ रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न उद्योगों में औसत वेतन वृद्धि 6.2 प्रतिशत से 11.3 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। कुछ भूमिकाओं में वेतन वृद्धि 13.8 प्रतिशत तक हो सकती है।

टीमलीज सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (कार्यबल) कार्तिक नारायण ने कहा, ‘‘6.2 प्रतिशत से 11.3 प्रतिशत तक की अनुमानित वेतन वृद्धि, भारत के रोजगार और वेतन परिदृश्य में व्यापक बदलाव का संकेत देती है। जैसे-जैसे नए जमाने के उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसी भूमिकाओं की मांग भी बढ़ रही है, जो तकनीकी क्षमता को तत्काल व्यावसायिक जरूरतों के साथ जोड़ती हैं।''

यह रिपोर्ट 23 उद्योगों और 20 शहरों के 1,308 व्यवसायों से रायशुमारी पर आधारित है।

इसके मुताबिक, ईवी और ईवी अवसंरचना (11.3 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता सामान (10.7 प्रतिशत), खुदरा (10.7 प्रतिशत) और एनबीएफसी (10.4 प्रतिशत) जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

‘Bad Experience’: दिल्ली के ट्रैफिक में 4 घंटे फंसी रहीं दिग्गज AI रिसर्चर सारा हुकर, पीएम मोदी के साथ डिनर में नहीं हो पाईं शामिल

\