देश की खबरें | आने वाले दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहने व गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि यहां मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि यहां मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश तथा आंधी आने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है, जिसमें 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता 32 से 43 प्रतिशत के बीच रही।

राखी अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट