देश की खबरें | प्रतापगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के मामले में सपा विधायक समेत छह पर नामजद मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले की कंधई थाना पुलिस ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के आरोप में समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा समेत छह नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़, 26 जून प्रतापगढ़ जिले की कंधई थाना पुलिस ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के आरोप में समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा समेत छह नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने रविवार को यह जानकारी दी।

अंतिल ने बताया कि निर्माणधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की कार्यदायी संस्था अमरोंट्रांस इंफ्राटेक प्रा.लि. के परियोजना प्रबंधक मोहम्‍मद इरशाद की तहरीर पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कॉलेज की निर्माणाधीन दीवार गिराने के आरोप में शनिवार देर रात संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मोहम्‍मद इरशाद ने दी गयी तहरीर में आरोपित किया है कि निर्माणधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विधायक डॉक्टर आरके वर्मा और उनके 40-50 समर्थक, जिसमें वीएल पटेल, दिनेश पटेल, दिनेश सिंह, योगेश और मोनू शामिल हैं, गाड़ियों से आए। तहरीर के मुताबिक उसी दिन चिनाई की गयी दीवार को गिराने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

इरशाद ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने मना करने पर गाली गलौज और मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक विधायक और उनके समर्थकों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाई है l

गौरतलब है कि निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रानीगंज से सपा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने शुक्रवार को कहा था कि यहां कॉलेज नहीं, बल्कि कब्रगाह का निर्माण हो रहा है।

वर्मा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कहा कि वह बेलखरनाथ धाम में सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे थे, तभी क्षेत्र के लोगों ने शिवसत गांव में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज एवं अस्पताल की निर्माण सामग्री को लेकर शिकायत की और निरीक्षण करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि जब वह निर्माणाधीन कॉलेज में पहुंचे और दीवार को थोड़ा सा धक्का दिया, तो दीवार भरभरा कर गिर गई। उन्होंने कहा कि कॉलेज का निर्माण बालू से किया जा रहा था।

जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करने पर आरईएस के सहायक अभियंता वहां पहुंचे और निर्माण सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। रानीगंज में निर्माणाधीन कॉलेज की दीवार पर विधायक द्वारा हल्का से धक्का दिए जाने से दीवार गिरने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ है।

इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया था “भाजपा के राज में घोर भ्रष्टाचार का कमाल है निराला। बिन सीमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की ईंटों को जोड़ डाला।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी