देश की खबरें | राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने ‘‘मौन सत्याग्रह’’ कर विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय ने मानहानि के मामले में सजा रोकने से इनकार करने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों और मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां ‘मौन सत्याग्रह’ कर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल, 12 जुलाई गुजरात उच्च न्यायालय ने मानहानि के मामले में सजा रोकने से इनकार करने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों और मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां ‘मौन सत्याग्रह’ कर विरोध प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित "लोकतंत्र अयोग्य घोषित" आंदोलन का नेतृत्व राज्य इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने बयान में कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी " जन विरोधी नीतियों तथा प्रधानमंत्री और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच संबंधों" को उजागर किया।

एमपीसीसी ने कहा, "राहुल गांधी को भाजपा द्वारा एक कुटिल कदम के माध्यम से लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया, लेकिन वह हमेशा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ सच्चाई और साहस के साथ अपनी लड़ाई लड़ने और लोगों के मुद्दों को बढ़ाने में आगे रहते हैं।"

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी और आम लोग राहुल गांधी के साथ "सच्चाई और न्याय के लिए लड़ाई" में खड़े हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने "मौन सत्याग्रह" विरोध में भाग लिया।

मार्च में सूरत में एक महानगरीय मजिस्ट्रेट की अदालत ने राहुल गांधी को "मोदी उपनाम" संबंधी टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के लिए दोषी ठहराया और उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई।

बाद में उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\